मध्य प्रदेश

शराब के नशे में फायरिंग, एक युवक की मौत, दो घायल

भिण्ड 04 जनवरी : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में शराब के नशे के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग से विष्णु नामक एक युवक की मौत हो गयी। जबकि विकास व गोलू घायल हो गए। विष्णु को ग्वालियर उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पिंटू शर्मा के खिलाफ आज हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button