मध्य प्रदेश

जामवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर तिरंगा फहराया

भोपाल, 13 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आज यहां ”हर घर तिरंगा” अभियान के पहले दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।

अभियान के तहत संपूर्ण देश के साथ ही मध्यप्रदेश में व्यापक तैयारियां की गयी हैं। लक्ष्य रखा गया है कि 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाए।

Related Articles

Back to top button