विश्व

इक्वाडोर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

क्विटो, 29 अप्रैल : मध्य इक्वाडोर में पिछले महीने के अंत में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
इक्वाडोर के अटॉर्नी नजरल (एफजीई) के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। एफजीई ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, “फिलहाल मरने वालों की संख्या 50 है।”

गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 27 थी, जबकि घायलों की संख्या 37 थी।
इक्वाडोर के चिम्बोराज़ो प्रांत के अलौसी शहर में 26 मार्च को भारी भूस्खलन हुआ था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 30 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन के राष्ट्रीय सचिवालय के अनुसार भूस्खलन से लगभग 500 स्थानीय निवासी प्रभावित हुए हैं। लगभग 60 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि 160 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button