मध्य प्रदेश
हत्या के मामले में शामिल मां-बेटा गिरफ्तार
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/09/download-6-1.jpg?resize=300%2C168&ssl=1)
सतना, 02 सितंबर: मध्यप्रदेश के सतना जिले की बरौंधा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामखेलावन लोध अक्सर अपनी पत्नी और बेटे पर नाजायज संबंध का आरोप लगाता था। इस आरोप से दुखी होकर रामखेलावन के 19 वर्षीय पुत्र अवध किशोर लोध और उसकी पत्नी सुशीला लोध ने मिलकर 10 अगस्त की रात नशे मे धुत्त राम खेलावन लोध के सिर पर कील ठोंक दी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। पति की हत्या मे शामिल पत्नी सुशीला लोध और उसके पुत्र अवध किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।