मध्य प्रदेश
बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/download-17-3.jpeg?resize=259%2C194&ssl=1)
रीवा, 21 नवंबर : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गढ़ से सिरमौर की ओर जा रही बस सुबह गोदरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।