मध्य प्रदेश
शिवराज ने गुरदीप को कांस्य पदक जीतने की दी बधायी

भाेपाल, 04 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को बधायी एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आप अपने खेल से ऐसे ही भारत को गौरवान्वित करते रहिये, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।