मध्य प्रदेश

शिवराज ने नीम, पीपल और हरसिंगार के पौधे रोपे

भोपाल, 04 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम और हरसिंगार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ तीन वर्षीय बालक अमरेंद्र सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बालक अमरेंद्र सिंह के परिवार के विष्णु शंकर सिंह तथा प्रशांत सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए। इसी क्रम में योग के प्रचार-प्रसार और वृक्षा-रोपण के लिए सक्रिय श्री योग पर्यावरण युवा सेवा समिति के सोनम दीक्षित ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

विजयासन देवी मंडल की रेखा शर्मा, अर्चना शर्मा, पूजा सोनी, नेहा जैन और डॉ. सुप्रिया गौतम पौध-रोपण में शामिल हुई। मंडल, पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशालाएं करने के साथ महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। साथ ही वृद्धजन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाये जाते हैं।
आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। हरसिंगार उत्तम औषधि है।

Related Articles

Back to top button