अन्य राज्य

राजभवन में उत्साहपूर्वक दीपावली मिलन समारोह आयोजित

देहरादून 22 अक्टूबर : उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजभवन में शनिवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित राजभवन अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।

श्री सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन उत्तराखंड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने परिजनों की समस्याओं को भी सुना और उनका हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय मेजर तरूण कुमार, उप सचिव एन के पोखरियाल, अनुसचिव जी.डी. नौटियाल, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ.महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button