अन्य राज्य

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 22-23 नवंबर को अतिवृष्टि का अनुमान

अमरावती, 20 नवंबर : आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में 22 और 23 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों में अतिवृष्टि होने की अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों मे, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के मैदानी इलाकों में आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button