अन्य राज्य

नंदिनी हमेशा अपना अलग वजूद बनाए रखेगी: बोम्मई

बेंगलुरु 01 जनवरी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घरेलू नंदिनी डेयरी ब्रांड के भविष्य के बारे में अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि नंदिनी हमेशा अपना अलग अस्तित्व बनाए रखेगी।

श्री बोम्मई ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल अमूल के साथ विलय करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह गलत धारणा है कि नंदिनी का अमूल में विलय हो जाएगा। किसी को धारणा नहीं बनानी चाहिए और आलोचना नहीं करनी चाहिए।श्री बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दोनों में गठजोंड़ करने की बात की है। एक दूसरे का सहयोग करके नंदिनी और अमूल को तकनीकी रूप से और बाजार में सहयोग करना चाहिए। दोनों बड़े संगठन हैं। पूरक के रूप में कार्य करना चाहिए। इसका मतलब विलय नहीं है। उन्होंने कहा कि नंदिनी का अस्तित्व सैकड़ों वर्षों तक हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगर नंदिनी या अमूल तकनीकी रूप से आगे हैं तो दोनों के बीच सहयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक उपायों का आदान-प्रदान करें। इसका गलत मतलब निकालने या इसका राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में मैं कहता हूं, नंदिनी हमेशा अपना अलग अस्तित्व बनाए रखेगी।

Related Articles

Back to top button