अन्य राज्य

विहिप का हमीरपुर में हितचिंतक अभियान शुरू

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 20 नवम्बर: स्वामी सर्वेश्वरानंद ने लोगों से विश्व हिंदू परिषद(विहिप) का सदस्य बनकर हिंदू धर्म की मुख्यधारा में शामिल होने और राष्ट्र विरोधी तत्वों से देश को बचाने का आह्वान किया है।

स्वामी सर्वेश्वरानंद ने रविवार को यहां हमीरपुर जिले के सुदूर गोभर गांव में विहिप के हितचिंतक अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि विहिप समाज के हर हिंदू परिवार के पास जाकर उन्हें हितचिंतक अभियान के माध्यम से अपने साथ जोड़ेगा। कम से कम 1500़0 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली अतीत और इतिहास रहा है। कुछ ताकतों ने भारतीय संस्कृति और इतिहास को नुकसान पहुँचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे बुरी तरह विफल रहीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि देश में आज भी गोहत्या, उपचार सभाएं और धर्म परिवर्तन आदि हो रहे हैं। हिन्दू असंगठित रहेंगे तो अल्पसंख्यक हो जायेंगे। यह देश की संप्रभुता पर हमला है। हिंदू व्यवस्था एक प्राकृतिक व्यवस्था है और विहिप इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर विहिप की हिमाचल प्रदेश इकाई के संयुक्त सचिव पंकज भारतीय भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button