राजस्थान

बजट उपलब्धता के आधार पर कराया जा सकेगा प्रतापगढ़ क्षेत्र में पर्यटन विकास-मीणा

जयपुर, 24 जनवरी: राजस्थान के पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने विधानसभा में कहा है कि बजट की उपलब्धता के आधार पर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव, नीलकण्ठ महादेव केरवास, रिछड़ी महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, दीपेश्वर महादेव, सीतामाता, झरनी एवं कामाता आदि स्थानों को पर्यटन के लिए विकसित करने पर विचार किया जा सकेगा।

श्री मीणा मंगलवार को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक रामलाल मीणा के मूल प्रश्न के जवाब में पर्यटन राज्य मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के कमलेश्वर महादेव, नीलकण्ठ महादेव केरवास, रिछड़ी महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, दीपेश्वर महादेव, सीतामाता, झरनी एवं कामाता आदि स्थानों को पर्यटन हेतु विकसित करने का प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।

Related Articles

Back to top button