राजस्थान

निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो बच्चे घायल

अलवर 03 जनवरी : राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ में एक मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो बच्चे मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार गोविंदगढ़ में एक मकान निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिस्त्री नीम का पेड़ काट रहा था। तभी शराब के नशे में गांव में रहने वाला रूपचंद आया और नीम को धक्का देने लग गया। जिसे स्थानीय लोगों ने मना किया। लेकिन वो नही माना। नशे में होने के कारण रूपचंद ने निर्माणधीन दीवार को धक्का दे दिया। जिससे कच्ची दीवार का बीच का हिस्सा नीचे गिर गया।

इस दौरान दीवार के नीचे एक छोटा बच्चा खड़ा था जिसे बचाने के प्रयास में दीपक भागा लेकिन तब तक दीवार गिरने से दोनो उसकी चपेट में गए। जिससे दीपक एवं रिंकू के गम्भीर चोट लगी है फिलहाल दोनो अस्पताल में भर्ती है। जहा दोनो उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button