राजस्थान

भीलवाड़ा में गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए

भीलवाड़ा 02 अक्टूबर : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

महात्मा गांधी चिकित्सालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम, नगर विकास न्यास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग में सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू पूर्व विधायक विवेक धाकड़ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी सहित जिला अहिंसा प्रकोष्ठ सदस्य एवं सर्वधर्म के लोग सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button