भारत

सहारनपुर : 10 साल में बढ़ेगा 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल

Saharanpur

सहारनपुर, 20 जुलाई :उत्तर प्रदेश में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बुधवार को बताया कि ‘महायोजना 2031’ की कार्ययोजना तैयार हो गई है, इसे शासन को भेजा गया है।

इस पर स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। आगामी दस वर्ष में सहारनपुर नगर का विकास तेजी के साथ होगा। विकास के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसका आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।

कुमार ने बताया कि आगामी 10 साल के भीतर सहारनपुर नगर का क्षेत्रफल 12 हजार हेक्टेयर तक बढ़ जाएगा। इसमें 40 फीसद क्षेत्र आबादी का होगा। 16 फीसद क्षेत्रफल में पार्क और हरियाली रखी जाएगी। इस योजना के तहत 146 नए गांवों को सहारनपुर नगर में शामिल किया गया है। इससे सहारनपुर विकास प्राधिकरण का क्षेत्रफल बढ़कर 11800 हेक्टेयर हो गया है। जनता रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड और गंगोह रोड पर सहारनपुर नगर का विस्तार हुआ है।

Related Articles

Back to top button