भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 अक्टूबर)

नयी दिल्ली,18 अक्टूबर: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1630: बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1739: इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
1853: अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
1889: फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1900: जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था. इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
1915: रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
1926: जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932: ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1932: फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1950: मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
1960: नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1970: भारत में निर्मित पहला मिग – 21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
2004: चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
2005: ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
1903: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का जन्म हुआ।
1910: खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ।
1910: खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ।
1961: हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म हुआ।
1745: मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
1971: प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन हुआ।

Related Articles

Back to top button