भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 27 अगस्त)

नयी दिल्ली 26 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।
1781-हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1976- भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं।
1982- आनंदमयी मां का निधन।
1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं।
2003- करीब 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2006- सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।
2009- सुश्री मायावती तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष चुनी गयीं।
2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

Related Articles

Back to top button