उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ 12 जनवरी : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री यादव ने ट्वीट किया, “ महान समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उल्लेखनीय है कि श्री शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। श्री यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button