जम्मू-कश्मीर

कश्मीर के तापमान में थोड़ा सुधार हुआःआईएमडी

श्रीनगर, 07 जनवरी : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी और ऊंचाई वाले हिस्सों में करीब एक सप्ताह से हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है लेकिन शनिवार को यहां के तापमान में थोड़ा सुधार दिखा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी होने के आसार है। उन्होंने कहा कि राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे ठंडा तापमान था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात का तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जम्मू में पिछली रात का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 5.0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दस जनवरी से दो दिनों तक बादल छाए रहने के आसार है और 12-13 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में 12 और 13 जनवरी को मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button