राज्य

गुरु नानक देव का प्रकाशपर्व भोपाल में चार गुरुद्वारों में होगा आयोजित

भोपाल, 28 अक्टूबर : आगामी आठ नवंबर को गुरू नानक देव का प्रकाशपर्व मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चार गुरुद्वारों में आयोजित होगा।

समाजसेवी गुरुचरण सिंह अरोरा ने बताया कि राजधानी के चार स्थानों अरेरा कॉलोनी, पिपलानी, हमीदिया रोड और रायसेन रोड गुरूद्वारे में भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी के अलग-अलग गुरुद्वारों से वर्तमान में रोज सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकल रही हैं।

Related Articles

Back to top button