बिहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से रांची पहुंची

रांची, 15 नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने और उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आज झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंची।

भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगवानी की और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।

बाद में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू के लिए भारतीय वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर एम आई 13 से रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button