featureबड़ी ख़बरेंभारत

दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार

नयी दिल्ली 06 अगस्त : राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। अधिकारियों ने बताया इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा था।

Related Articles

Back to top button