राज्य

ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन की मृत्यु, 21 घायल

दतिया, 07 नवंबर : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सेवड़ा में आज ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हाे गयी और 21 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेवड़ा क्षेत्र में एक नदी पर बने पुल के पास तेज गति से ट्रेक्टर ट्राली जा रही थी। चालक ने किसी वजह से अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्राली पलट गयी। इस वजह से ट्राली में सवार एक महिला समेत तीन सवारों की मृत्यु हो गयी।

सूत्रों ने कहा कि ट्राली में सवार कुल 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। शेष को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायलाें को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को ग्वालियर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री चौहान और श्री मिश्रा ने हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button