भारत

शाह ने सूबेदार मेजर संजय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 03 मार्च : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता दिखाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

श्री शाह ने ट्वीट किया, “कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए असाधारण वीरता दिखाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “अभी हाल ही में मोदी सरकार ने अंडमान-निकोबार के एक द्वीप का उनके नाम पर कर उनके शौर्य को सम्मानित करने का काम किया है। देश को उनकी वीरता पर गर्व है।”

उन्होंने इस ट्वीट के साथ सूबेदार मेजर संजय कुमार को सम्मानित करते हुए चित्र को भी साझा किया।

Related Articles

Back to top button