भारत

राहुल-खड़गे ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरों को दी बधाई

नयी दिल्ली, 21 नवंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व मत्स्य दिवस पर सोमवार को देश के मछुआरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मछुआरों ने देश की ‘नीली अर्थव्यव्स्था’ को मजबूती प्रदान की है।

श्री खडगे तथा श्री गांधी ने कहा कि मछुआरों की बहुत सारी समस्याएं हैँ और कांग्रेस उनकी राेजमर्रा की दिक्कतों की लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।

श्री गांधी ने ट़वीट किया,“सभी मछुआरे भाइयों और बहनों को विश्व मत्स्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी का देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा योगदान है। हमारा संकल्प है कि आपके सशक्तिकरण, आर्थिक सुरक्षा और उन्नति का नया आधार बना कर, आपके व्यवसाय को प्राथमिकता दिलवाएंगे।”

श्री खड़गे ने कहा,“मैं सभी महिला एवं पुरुष मछुआरों को विश्व मत्स्य दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आप सब भारत की नीली अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और हम आपके अधिकारों और आपको बेहतर सुविधाएं देने के लिए हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।”

Related Articles

Back to top button