भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 02 जनवरी)

नयी दिल्ली 01 जनवरी : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1757-ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।
1839-फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
1878-केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म।
1899-रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1905-हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म।
1940-भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म।
1950-प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक डॉ. राधाबाई का निधन।
1989-लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई।
1942-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954-पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गयी थी।
1954-भारत रत्‍न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया था।
1989-रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991-तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
2004-स्टारडस्ट अंतरिक्ष जांच ने धूमकेतु वाइल्ड 2 से उड़ान भरी और इसके कोमा से कण के नमूने एकत्र किए, जो बाद में पृथ्वी पर वापस आ गए थे।
2008-पहली बार, तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
2011-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलीराम भगत का निधन।
2012-ईरान ने फारस की खाड़ी में सैन्य अभ्यास किया। जिसके दौरान इसने दो लंबी दूरी की मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
2013-मॉरिटानिया में किसी भी रूप में प्लास्टिक बैग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
2016-सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।

Related Articles

Back to top button