विश्व

श्रीलंका में जलवायु परिवर्तन पर विश्वविद्यालय बनाने की योजनाःरानिल विक्रमसिंघे

कोलंबो, 01 अक्टूबर : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से अपने देश में जलवायु परिवर्तन पर एक अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। द आइलैंड अखबार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
द आइलैंड अखबार ने बताया कि श्री विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को मनीला में एडीबी मुख्यालय में एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा के साथ बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा।

राष्ट्रपति ने अतीत में श्रीलंका को प्रदान की गई आपातकालीन सहायता के लिए एडीबी का आभार भी व्यक्त किया। इसी दौरान, उन्होंने कोलंबो और एडीबी के बीच संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button