विश्व

मॉस्को क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ट्रेन दुर्घटना में कई घायल

मॉस्को 04 दिसंबर : रुस के मास्को क्षेत्र में अनियंत्रित क्रॉसिंग पर एक इलेक्ट्रिक ट्रेन और एक कार की टक्कर हो जाने से कई लोग घायल हो गये है।

रुस के आपात मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने एक बयान में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा,“ शनिवार को स्थानीय समयानुसार 01.47 बजे पुष्किनो शहरी जिले में जेलेनी बोर-इवान्तेयेवका खंड पर एक उपनगरीय इलेक्ट्रिक ट्रेन और एक कार के अनियंत्रित क्रॉसिंग पर टक्कर के बारे में एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें कई लोग घायल हैं।”

आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है। घटनास्थल पर बचाव दल के कम से कम 26 लोग और नौ यूनिट उपकरण काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button