विश्व
स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/2021-11-30t235157z245423793rc235r99r87jrtrmadp3michigan-shootingjpg-1056406-1638319402.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
ब्रासीलिया, 25 नवंबर : ब्राजील में एस्पिरिटो सैंटो राज्य के अराक्रुज शहर में एक व्यक्ति ने दो स्कूलों में बंदूक से गोलीबारी कर कम से कम तीन लोगों की हत्या कर दी और ग्यारह अन्य को घायल कर दिया।
देश के समाचार आउटलेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गोलीबारी की यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। मीडिया ने एक पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि एक युवक सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गया और दो शिक्षकों की हत्या कर दी, फिर वह एक कार से उसी गली में एक निजी स्कूल की ओर चला गया जहां उसने एक छात्र की हत्या कर दी और कार से भाग गया।
पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।