विश्व

उपराष्ट्रपति पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

नोम पेन्ह (कंबोडिया), 13 नवंबर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

आसियान सदस्य देशों में ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम हैं तथा आठ संवाद साझेदार भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राष्ट्र और रुस हैं।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देश राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं। निकट क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

16वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 27 अक्टूबर, 2021 को ब्रुनेई दारुस्सलाम की अध्यक्षता में कोविड -19 महामारी के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था।

सम्मेलन के बाद कंबोडिया इसकी अध्यक्षता इंडोनेशिया को सौंपेगा।

जांगिड़

Related Articles

Back to top button