राज्य

जालंधर के पूर्व महापौर सुनील ज्योति का निधन

जालंधर, 07 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जालंधर के पूर्व महापौर सुनील ज्योति का बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव दौरान हिमाचल के धर्मशाला में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके पश्चात वह चुनाव प्रचार बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए थे। श्री ज्याेति तभी से उपचाराधीन थे।

दो बार पार्षद रहे श्री ज्योति 25 सितंबर 2012 को जालंधर के पांचवें मेयर चुने गए थे।

Related Articles

Back to top button