मध्य प्रदेश

शिवराज ने गुण सागर सत्यार्थी के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल, 08 फरवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेलखंड अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार गुण सागर ‘सत्यार्थी’ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री सत्यार्थी कुंडेश्वर (टीकमगढ़) के निवासी थे। कल रात्रि उनका निधन हुआ है।

आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान ने कहा कि स्व. सत्यार्थी ने अपनी रचनाओं से सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग दिया। उन्होंने अनेक कृतियां भी लिखी। इनमें ‘एक थी राय प्रवीण’ उपन्यास भी शामिल है। वे बुंदेली कवि ईसुरी की परम्परा के साहित्यकार थे। उन्होंने बुंदेली की आजीवन सेवा की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button