बिहार

झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील

रांची, 11 अगस्त : भारत की आजादी के 75वें वर्ष में लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने 11 अगस्त को लातेहार मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया ।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, सार्जेंट मेजर सुशांत कुमार, भोला शरण डीएवी स्कूल के प्राचार्य प्रभात रंजन, नेहरू युवा केंद्र लातेहार की जिला युवा अधिकारी सुश्री कंचन कुमारी ने आज प्रातः 8:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, लातेहार से तिरंगा यात्रा को संयुक्त रूप से रवाना किया।

तिरंगा यात्रा बाजार होते हुए मुख्य मार्ग से समाहरणालय परिसर तक पहुंची। यात्रा में शामिल बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई बच्चे साइकिल पर तिरंगा बांधकर भी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष के साथ, आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराना है की अपील की जा रही थी। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी बच्चों को केंद्रीय संचार ब्यूरो डालटनगंज की ओर से टोपी टी-शर्ट एवं तिरंगा झंडा दिया गया। रैली में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button