बिहार

फागू चौहान ने शरद यादव के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

पटना 13 जनवरी : बिहार के राज्यपाल फागू चैहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री चौहान ने शुक्रवार को अपने शोक उद्गार में कहा कि स्व. शरद यादव एक प्रसिद्ध समाजवादी नेता थे तथा डाॅ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी प्रभावित थे। वह गरीबों और वंचितों की समस्याओं को दूर करने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे। बिहार से उनका गहरा लगाव था। उनका निधन अत्यन्त दुःखद है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button