मध्य प्रदेश
मिट्टी (छुही) खदान धसकने से एक की मौत, एक अन्य घायल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2023/02/161230145745-collapsed-mine-1-super-tease.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
शहडोल, 14 फरवरी : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के देवरी पहड़िया गांव में एक (छुही) मिट्टी की खदान धसकने से दो ग्रामीण दब गए जिनमे से एक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल हुयी इस दुर्घटना में मातादीन चौधरी (40) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि रतऊआ चौधरी को घायल अवस्था में जयसिंह नगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।