राज्य

धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का जन्मदिन

देहरादून 01 अक्टूबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन शनिवार को उनकी पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान, श्रीमती भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन व यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

श्री खंडूड़ी के जन्मदिन पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंच, श्री खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी|

इस अवसर पर, पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों ने केक भी काटा। इस दौरान श्रीमती भूषण के आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं एवं लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान श्री भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button